गयाजी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली पछुआ हवा चल रही है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। हिमाचल के शिमला से भी ठंडा गयाजी है। पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूटा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जिससे कोल्ड डे जैसे हालात हैं। शुक्रवार रात 11 बजे के बाद मौसम तेजी से बिगड़ा। सुबह होते-होते सर्द पछिया हवा से हालात बिगड़ गई। शनिवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। हैरानी की बात यह कि गयाजी का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 17.3 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव के आसार नहीं मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर में पिछले तीन साल 2022, 2023 और 2024 में न्यूनतम तापमान कभी 5.2 डिग्री तक नहीं गिरा था। इससे पहले 2021 में 20 दिसंबर को 4.1 डिग्री रहा था। खास बात यह कि बीते चार दिनों में ठंड का ग्राफ लगातार नीचे गया है। 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था। 25 को 8.5, 26 को 7.6 और 27 दिसंबर को सीधे 5.2 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के मुताबिक, कोहरे का असर कम होने और बर्फीली पछिया हवा चलने से रिकॉर्ड तोड़ ठंड महसूस की जा रही है। अगले 24 घंटे में मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभव है। कोहरा कम रहेगा। दोपहर में धूप निकल सकती है। 2 जनवरी से और बढ़ेगी ठंड हालांकि 30 या 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 2 जनवरी से फिर ठंड के तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
https://ift.tt/H4wonth
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply