DniNews.Live

सहारनपुर में हथियारों के साथ युवक का VIDEO:इंस्टाग्राम पर खुद किया अपलोड, पुलिस ने शुरू की जांच

सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का हथियारों के साथ बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है। वह धमकी भरे डायलॉग बोलते हुए खुद का भौकाल बनाता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में दिखाए गए हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक ने खुद ही यह वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में युवाओं के बीच इस तरह के वीडियो बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी बातों में शक्ति प्रदर्शन और लाइक्स व व्यूज पाने की चाहत में कई युवक ऐसे जोखिम भरे और कानून के दायरे में आने वाले वीडियो बना रहे हैं। इससे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती पैदा हो रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की जा रही है और हथियारों की वैधता की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में हथियार अवैध पाए जाते हैं, तो संबंधित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *