DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में न्यू ईयर पर बादल छाएंगे, बारिश के आसार:आज घना कोहरा छाया, बर्फीली हवा ने बढ़ाई गलन; 51 ट्रेनें लेट

कानपुर शहर में घने‌ कोहरे और बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ेगा। नए साल में बादल छा सकते हैं। बारिश भी हो सकती है। यह बादल दिन के तापमान को घटाने के साथ साथ रात के तापमान को बढ़ाएंगे। शनिवार की बात करें तो सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि, बर्फीली हवा से गलन भरी ठंड महसूस हुई। कोहरा भले ही नहीं रहा, लेकिन सुबह 11 बजे तक धूप न होने से ठंड महसूस हुई। 11.30 के बाद धूप जरूर निकली, लेकिन वह भी सर्दी से राहत देने में नाकाम रही। CSA के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। अब धुंध और कोहरा बढ़ेगा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं वह दिन में शीतलहर व कोल्ड डे वाली स्थिति बना रही हैं। दिन में बादलों की आ‌वाजाही भी हो रही है। इससे दिन में धूप नरम हो रही, जिससे गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। 28 दिसंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (डब्ल्यूडी) आ रहा है, जिससे हवाओं की गति थमेगी जो कि धुंध व कोहरे को बढ़ाएगी। इसके साथ उत्तर भारत से सपोर्टिंग सिस्टम नमी लेकर आ रहे हैं। जो कि गंगा के मैदानी भागों में बारिश करा सकते हैं। इससे दिन में गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। बंगाल की खाड़ी में हलचल हो रही है, जिससे नार्थ ईस्ट मानसून भी सक्रिय हो सकता है। कानपुर में पाले की स्थिति बन सकती है। बादल आने से रात के तापमान बढ़ेंगे लेकिन दिन के तापमान घटेंगे। नए साल में बारिश की संभावना है। वंदे भारत और राजधानी ट्रेनें भी देरी से आईं कोहरे के चलते शनिवार को 51 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची।बनारस से अगरतला जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (20175) 3.55 घंटे, अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22425) 4.26 घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22435) 7.38 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। इसके अलावा राजधानी, संपर्क क्रांति और संपूर्ण क्रांति समेत कई गाड़ियां देरी से पहुंचीं।


https://ift.tt/3NdCVQW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *