DniNews.Live

IPL मैचों को लेकर लखनऊ में रूट डायवर्जन:शहीद पथ पर बस-ऑटो पर रोक रहेगी, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ में 1 अप्रैल को आईपीएल का मैच होगा। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का बड़ा प्लान जारी किया है। मैच के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। खासकर शहीद पथ पर भारी वाहनों, बसों और ऑटो-ई-रिक्शा की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज और प्राइवेट बसों सहित सभी व्यवसायिक वाहनों की शहीद पथ पर नहीं जा सकेंगे। ऑटो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद रहेंगे। सर्विस रोड पर भी ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। मैच के दौरान स्टेडियम की तरफ जाने वाली रोड पर सिटी बसें चलेंगी। हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच इनके रुकने पर पाबंदी रहेगी। बसें सड़क की दाईं ओर चलेंगी। छोटे वाहनों के लिए प्लान पढ़िए… ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए रूट ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए अलग से रूट तैयार किया है। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से डायवर्ट किए जाएंगे। सवारी उतारने के लिए PHQ, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थायी व्यवस्था की गई है। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल की तरफ सवारी उतारेंगे। अहिमामऊ से 500 मीटर दायरे में पिक-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों के लिए पार्किंग प्लान मैच के दौरान आने वाले पासधारकों को HCL, वाटर टैंक तिराहा होते हुए निर्धारित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करनी होगी। बिना पास वालों को पहले प्लासियो मॉल में पार्किंग, फिर वैकल्पिक स्थान और दोपहिया वाहन प्लासियो मॉल के पीछे पार्क होंगे। एंट्री और टाइमिंग मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी पारी के बीच तक ही एंट्री होगी। बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी, इसलिए दर्शक ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। भारी वाहनों का प्लान पढ़िए… 1 अप्रैल को 3 बजे से इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच को देखते हुए बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन/सामान्य यातायात/ डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। इन रास्तों से गुजरेंगे नोट- 1 अप्रैल को रात में भारी/बड़े वाहनों का डायवर्जन/ नो-इंट्री का समय रात 11 बजे से न होकर उक्त क्रिकेट मैच के खत्म होने तक रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *