DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष’:आगरा में पंकज चौधरी बोले- टिकट कटने से किसो को कष्ट होगा, तो उसे समझाया जाएगा

स्वागत कार्यक्रम और ब्रज क्षेत्र की बैठक में आए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा। कहा- अखिलेश यादव के दल की बात करें तो उनका जो राष्ट्रीय अध्यक्ष है, उससे कहीं बड़ा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष होता है। उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी की खूबी है कि हमारे यहां कोई छोटा-बड़ा कार्यकर्ता नहीं होता। जहां पर जिसकी आवश्यकता होती है, पार्टी वहां उसको नियुक्त करती है। आप देखें कि तो यूपी का प्रदेश अध्यक्ष होना कोई छोटी चीज नहीं है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में 2017 से बड़ी जीत का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने टिकट न मिलने से निराश होने वाले कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि अगर उनको टिकट नहीं मिल सका तो उन्हें तर्क के साथ अपने निर्णय लेने का जवाब देंगे। इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र से अपनी प्रदेश यात्रा शुरू करने का कारण भी बताया। अब विस्तार से पढ़िये… भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार को आगरा में थे। इस दौरान उनका 40 से अधिक जगहों पर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने ब्रज क्षेत्र की बैठक में भाग लिया। इसमें ब्रज क्षेत्र के सांसद, मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष सहित लगभग 700 लोग मौजूद थे। 2017 का रिकॉर्ड तोड़ने का आह्वान ब्रज क्षेत्र की बैठक में आगरा आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 2027 में हमें 2017 का रिकॉर्ड तोड़ना है। इस दौरान उन्होंने टिकट न मिलने से निराश होने वाले दावेदारों को भरोसा दिलाया कि उन्हें तर्क के साथ समझाया जाएगा। उन्होंने कहा- मैं मानता हूं कि जब निर्णय होता है तो बहुत से लोगों को लगता है कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है। ये स्वाभाविक प्रक्रिया है। क्योंकि टिकट चार लोग मांगते हैं, मिलता एक को है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि किसी को कष्ट होगा तो उसे तर्क के साथ समझाया जाएगा कि हमने किस मजबूरी में निर्णय लिया है। ताकि किसी कार्यकर्ता को ठेस न पहुंचे। हालांकि अभी समय काफी है। इसलिए पश्चिम से शुरू किया अभियान उन्होंने कहा- जब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मेरी घोषणा हुई। क्योंकि कहीं न कहीं पश्चिम के लोगों को लगता था कि अध्यक्ष जी तो पूर्व के हैं, पश्चिम पर ध्यान नहीं देंगे। इसलिए मैंने अपनी पहली यात्रा बांके बिहारी के दर्शन करके ब्रज क्षेत्र से शुरू करने का निर्णय लिया है। विपक्षियों पर साधा निशाना विपक्षी गठबंधन के जो दल हैं, चाहे वह अखिलेश यादव की पार्टी हो, चाहे वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी हो, चाहे वह कांग्रेस की पार्टी हो और चाहे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी हो, अगर आपको इन दलों में प्रदेश अध्यक्ष बनना है तो पहले आपको पूनर्जन्म लेकर उनके खानदान में जन्म लेना होगा, तब आप इनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हो। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर दोहराया- मैंने बहुत कड़े शब्दों में अपने प्रदेश के अपने सभी विधायकों को और कार्यकर्ता को ये संदेश दिया है कि भाजपा एक राष्ट्रवाद की पार्टी है, सर्वसमाज की पार्टी है, जो भी लखनऊ में हुआ, ऐसा दोबारा न हो। नहीं तो भाजपा के संविधान के हिसाब से ये अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई की जाएगी। यूपी BJP अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश यात्रा पर निकले हैं चौधरी पंकज चौधरी यूपी भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश की यात्रा पर निकले हैं। शनिवार सुबह सबसे पहले मथुरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह बांके बिहारी मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा- प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद तय कर लिया था कि बिहारीजी के आशीर्वाद के साथ ही यात्रा शुरू करूंगा। आज बिहारी जी का आशीर्वाद भी लिया। उनसे कामना की है कि इतनी शक्ति दें कि सभी कार्यकर्ताओं को लेकर 2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार दोबारा बने। SIR पर कहा- बिहार में भी हुआ था, वहां भी हम जीते यूपी में SIR में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटने के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा- चुनाव आयोग की संवैधानिक व्यवस्था के हिसाब से काम चल रहा है। बिहार में भी SIR हुआ, वहां पर प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। यहां भी हम जीतेंगे।


https://ift.tt/maShEgs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *