हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में गुर गुज्जा गांव के पास रविवार देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना भट्ठे के पीछे की बताई जा रही है, जहां शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान रामशरण के रूप में हुई है, जो शंकर बक्श पुरवा के निवासी थे। उनके भतीजे सुनील ने शव की पहचान की और मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील के अनुसार, उनकी चाची संगीता मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। उनकी पहली शादी कानपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन बाद में वह हरदोई आ गईं और करीब पांच साल पहले रामशरण से विवाह कर लिया। रामशरण की कोई संतान नहीं थी। भतीजे का आरोप है कि कुछ दिन पहले संगीता का पहला पति गांव आया था और उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी आधार पर उसने हत्या की आशंका जताई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया- पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply