DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मन की बात का 129वां एपिसोड:2026 की चुनौतियों-संभावनाओं पर चर्चा कर सकते हैं; पिछले कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल की चर्चा की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार को 129वां एपिसोड है। यह इस साल का आखिरी एपिसोड भी है। पीएम आज देश की साल 2025 की उपब्लियों, संघर्षों की चर्चा कर सकते हैं। साथ ही नए साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले 20 नवंबर को मन की बात का 128वां एपिसोड टेलिकास्ट किया गया था। पीएम ने इसमें भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल के साथ ही वाराणसी में होने वाले काशी-तमिल संगमम का जिक्र किया था। PM ने कहा था कि भारतीय खेलों के लिए नवंबर महीना शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा और बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल हासिल किए। पूरी खबर पढ़ें… 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। ‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड की खबरें पढ़ें… ……………………………………. पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर वैभव समेत 20 बच्चों को बाल पुरस्कार: सरवण ने ऑपरेशन सिंदूर में जवानों की सेवा की, ब्योमा ने एक को बचाने में जान गंवाई वीर बाल दिवस पर 26 दिसंबर को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने भी विजेता बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा ही हमें विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…


https://ift.tt/RQu3Vys

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *