बिहार आने वाले पर्यटकों के लिए परिवहन विभाग बसें चलाएगा। पटना से कैमूर, बोधगया, नवादा, सासाराम, बेतिया, बांका, कैमूर, वीटीआर समेत 40 पर्यटन स्थलों के लिए 100 इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें चलेंगी। फरवरी से यह सुविधा मिलने लगेगी, जिससे दो लाख से अधिक लोगों फायदा होगा। इन बसों का किराया हर वर्ग के पर्यटकों के हिसाब से तय होगा। एसी और नन एसी बसों की सेवा मिलेगा। नन एसी बस का किराया 150 से 600 और एसी बस का 200 से 700 रुपए होगा। हालांकि विभाग के अधिकारी की मानें तो किराया सरकार के स्तर से तय होगा। अभी फाइनल नहीं है। घट-बढ़ सकता है। परिवहन विभाग ने निगम को पर्यटन स्थलों का सर्वे कराने को कहा है। इसमें पर्यटकों की संख्या, एक से दूसरे जिले के पर्यटन स्थल की दूरी, जाने में लगनेवाले समय की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद राज्य के पर्यटन व धार्मिक स्थलों को परिवहन सेवा से जोड़ा जाएगा। साल 2024 में बिहार में 6.06 करोड़ घरेलू तो 7.36 लाख विदेशी टूरिस्ट आए। जबकि पटना में 23 हजार विदेशी और 1.06 लाख घरेलू पर्यटक आए। इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें खरीदी जाएंगी राज्य के जिलों में चलने वाली परिवहन निगम की कई बसें खटारा हो गई हैं। इसलिए इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें खरीदी जाएंगी। वर्ष 2026-27 में करीब 200 बसें खरीदी जाएंगी। 100 बसें लोकल रूट पर चलेंगी। जबकि 100 स्टेट बस होगी। वहीं भारत सरकार से 400 इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी। इनको खरीदने के लिए केंद्र राशि देगा। बस में ये सुविधाएं राज्य के पर्यटन स्थलों पर इलेक्ट्रिक या सीएनजी बसों का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। पर्यटकों के साथ-साथ आमलोगों को सीधे फायदा मिलेगा। – राजकुमार, परिवहन सचिव
https://ift.tt/1NfqWYQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply