DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में गोविंद अस्पताल के पास युवक पर हमला:कई हमलावर नामजद, पुलिस जांच जारी

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में देवीखेड़ा निवासी विवेक प्रताप सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे गोविंद अस्पताल के पास हुई। विवेक प्रताप सिंह वहां चाय पी रहे थे, तभी अवनीश सिंह, अभिषेक सिंह और प्रखर अग्निहोत्री के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवेक प्रताप सिंह जब बीच-बचाव करने पहुंचे, तो अचानक 10-15 लोग वहां आ गए और उन्हें गाली-गलौज व धमकियां देने लगे। इसके बाद तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, जिनसे करीब 15-20 लोग उतरे। इनमें प्रशांत सिंह, युवराज सिंह, देवांश त्रिवेदी, ईशान रस्तोगी और कान्हा शामिल थे। इन लोगों ने विवेक सिंह को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में विवेक को पहले लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें PGI ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने आशियाना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/muCB7Jq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *