विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो जाएगी। उसी समय से शुरू हो जाएगा ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी करने का क्रम, जिनकी मैपिंग नहीं हो पायी है। यह क्रम 21 फरवरी तक चलता रहेगा। नोटिस पाने के बाद मतदाताओं को नवीनतम फोटो के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे। नोटिस के जवाब के साथ दस्तावेज न लगाने पर मतदाता सूची से नाम काट दिया जाएगा। गोरखपुर में लगभग 3 लाख 22 हजार ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पायी है। अब सभी की नजरें इन नोटिसों पर टिकी रहेंगी। SIR में गणना प्रपत्रों को भरने, जमा करने और डिजिटाइज करने की प्रक्रिया के लिए आवंटित समय पूरा हो गया है। 30 दिसंबर तक ड्राफ्ट रोल बनाने का काम जारी रहेगा। 31 दिसंबर को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित कर दिया जाएगा। इसी दिन से 30 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। लोग इस दौरान लिखित रूप से दावा एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसी बीच ऐसे मतदाताओं को नोटिस भी जारी किया जाएगा, जिनकी मैपिंग नहीं हो पायी है। 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग पूरी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनीत सिंह के अनुसार चिल्लूपार, खजनी और बांसगांव में सबसे अधिक मतदाता हटाए जाएंगे। 90 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग भी पूरी हो चुकी है। गुरुवार तक सिर्फ 9.60 प्रतिशत ही ऐसे मतदाता बचे, जिनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी। 73 प्रतिशत मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची में मिल गए हैं जबकि बाकी करीब 17.60 प्रतिशत वोटर एएसडी वोटर की श्रेणी में हैं। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में जारी होगा सबसे ज्यादा नोटिस
पिपराइच विधानसभा में सबसे ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। यहां लगभग 50 हजार 231 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। इसी तरह दूसरे नंबर पर कैंपियरगंज है, जहां 41 हजार 694 मतदाताओं को प्रूफ देना होगा। इस मामले में सबसे बेहतर स्थिति चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र की है। जहां मात्र 21 हजार 770 लोगों को ही नोटिस जारी करना पड़ेगा। गोरखपुर शहर में 31 हजार 948 एवं गोरखपुर ग्रामीण में 39 हजार 943 लोगों को मैपिंग के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। राजनीतिक दलों की ओर से की गई तैयारी
मैपिंग को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से तैयारी कर दी गई है। बूथ स्तर पर पहले से ही बीएलए लगाए गए हैं। ये बीएलए, बीएलओ के संपर्क में हैं। अब जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पायी है, उन्हें जारी होने वाले नोटिसों पर राजनीतिक दल नजर रखेंगे। बीएलए हर उस व्यक्ति से संपर्क करेंगे, जिनके यहां नोटिस पहुंचेगी। उसे इस बात के लिए जागरूक करेंगे कि वह समय से सारे डाक्यूमेंट जमा कर दे। जिससे उनकी मैपिंग हो सके और अंतिम सूची में नाम प्रकाशित हो सके। नोटिस जारी करने का क्रम भी 31 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। अब जानिए विधानसभा क्षेत्रवार क्या स्थिति रही विधानसभा क्षेत्र – कुल मतदाता – डिजिटाइजेशन – जिनकी मैपिंग नहीं हुई – इतने नाम कटेंगे कैंपियरगंज – 392427 – 324137 – 41694 – 68293
पिपराइच – 414711 – 352564 – 50231 – 62147
गोरखपुर शहर – 480892 – 417665 – 31948 – 63227
गोरखपुर ग्रामीण – 429833 – 359115 – 39983 – 70721
सहजनवा – 383221 – 321835 – 35562 – 61387
खजनी – 387022 – 303686 – 25124 – 83359
चौरी-चौरा – 360030 – 292511 – 21770 – 67520
बांसगांव – 378779 – 295510 – 37310 – 83269
चिल्लूपार – 439618 – 352030 – 38846 – 87596
https://ift.tt/pMeID2l
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply