पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल से छूटने के बाद युवक ने दूसरी पत्नी को भी मार दिया। घर की पहली मंजिल पर उसका खून से लथपथ शव मिला। पास में ही खून से सना तवा-बेलन पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से पति और उसकी मां फरार हैं। करीब ढाई साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हुई थी। एक साल जेल में रहने के बाद बाहर आया। करीब एक साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। महिला करीब 4 महीने की गर्भवती थी। एक महीना पहले भी दोनों में अनबन हुई थी। तब पति ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की थी। उसकी एफआईआर दर्ज है। मामला गोविंद नगर थाना के गुजैनी एफ ब्लॉक का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… गुजैनी एफ ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाला संजय कुमार गड़रियन पुरवा की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी एक साल पहले 18 दिसंबर 2024 को रेऊना थाना क्षेत्र के अकबरपुर की रहने वाली रोशनी देवी (25) से हुई है। शादी के बाद संजय अपने परिवार के साथ गुजैनी में ही रहता था। रोशनी के भाई राहुल ने बताया कि उसके जीजा संजय की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी 14 साल पहले हुई थी। उससे 12 साल की एक बेटी भी है। उसकी पहली पत्नी की 31 जुलाई 2023 को संदिग्ध मौत हो गई थी। उसी के आरोप में संजय जेल भी गया था। एक साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया। पिछले साल परिजनों से बातचीत के बाद संजय ने दूसरी शादी की इच्छा जताई। दोनों परिवार की रजामंदी के बाद संजय से बहन से दूसरी शादी हुई। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा था, जिस पर परिजनों ने कई बार समझौता भी कराया था। पिछले महीने 21 नवंबर को झगड़ा होने के बाद संजय ने बहन को जलाकर मारने का प्रयास किया था। इस पर संजय और उसकी मां इंदिरा देवी के खिलाफ गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संजय घर में ताला लगाकर निकला, पत्नी रोशनी नहीं दिखी
राहुल ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद संजय अपनी 12 साल की बेटी और मां को लेकर अलग रह रहा था। बहन रोशनी मेरे साथ रह रही थी। मंगलवार को संजय घर आया। अपनी गलतियों को मानते हुए, आगे से ऐसा कुछ नहीं करने का भरोसा देकर बहन से समझौता कर लिया। जाते समय उसने अपनी बहन को अपना मोबाइल दे दिया था। ‘संजय को जाते देखा, पत्नी नहीं दिखी’
गुरुवार को वाटर सप्लाई न होने पर वह बहन के घर पानी देने गया था। शुक्रवार को वह घर पहुंचा तो घर में ताला लगा था। बहन को फोन मिलाया जो स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार दोपहर राहुल ने दोबारा बहन के घर पहुंच कर पड़ोसियों से जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि संजय को उन्होंने ताला बंद कर जाते देखा था, लेकिन रोशनी नहीं दिखी। कमरे में शव मिला, पास ही खून लगा तवा और बेलन था
अनहोनी की आशंका पर राहुल ने घटना की जानकारी गोविंद नगर पुलिस को दी। सूचना पर गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ताला तोड़ घर में घुसे, तो पहली मंजिल स्थित कमरे में रोशनी का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। चेहरे पर घाव थे, पास ही पड़े तवा और बेलन पर खून के निशान थे। हत्या की जानकारी पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर सबूत जुटाए। डीसीपी साउथ ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। —————– ये भी पढ़ें- PCS अफसर के बेटा-बेटी, सास समेत 4 की मौत:कमरे में अंगीठी जलाकर सोए, वाराणसी से छुट्टियां मनाने बिहार गए थे वाराणसी के PCS अफसर के मासूम बेटे, बेटी, सास और साढ़ू के बच्चे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और साले-साली की हालत गंभीर है। अफसर की पत्नी छुट्टियां मनाने बच्चों के साथ बिहार के छपरा गई थीं। ठंड से बचने के लिए परिवार शुक्रवार रात अंगीठी जलाकर सो रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/MslnNB7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply