सहारनपुर में सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जवानों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। यह हादसा मिर्जापुर क्षेत्र स्थित के सेना की फायरिंग रेंज में हुई है। जानकारी अनुसार, सेना की फायरिंग रेंज में नियमित अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान अचानक हुए हादसे में चार जवान चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।
बेहट सीएचसी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने दो जवानों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दो अन्य जवानों का उपचार बेहट सीएचसी में ही चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था की गई ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि यह हादसा प्रशिक्षण के दौरान हुआ बताया जा रहा है।
सेना के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल जवानों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा।
https://ift.tt/cg0rQDH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply