बाराबंकी के टिकैतनगर क्षेत्र के परसवाल गांव में हुए हत्याकांड के बाद सोमवार को प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर पीड़ित बबलू राजभर के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। यह घटना शनिवार को हुई थी, जब दरियाबाद थाना क्षेत्र के पारा बेहटा गांव निवासी बर्फ विक्रेता बबलू राजभर की सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि आरोपी ने सिर काटने के बाद उसे अपनी झोपड़ी में ले जाकर चूल्हे की आग में जलाया था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
मंत्री अनिल राजभर ने परिवार को आश्वासन दिया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात भी कही। बबलू राजभर का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनकी मृत्यु के बाद पत्नी और छोटे बच्चों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply