कानपुर में जिलाबदर अपराधी राजा रब्बानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। राजा रब्बानी जिलाबदर के नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे गुंडा एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस को उसकी मौजूदगी की भनक तब लगी जब उसने ई-रिक्शे से तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। बीते रविवार को राजा रब्बानी उन्नाव से ई-रिक्शा लेकर जाजमऊ पहुंचा था। रात करीब 10 बजे नई चुंगी चौराहे पर उसने अपने ई-रिक्शे से होटलकर्मी करीमुद्दीन, एक महिला और एक सेल्समैन को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद खुद को घिरा देख राजा ने 15 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस राजा रब्बानी की तलाश में जुट गई थी। शनिवार तड़के जाजमऊ पुलिस बुढ़ियाघाट स्थित उसके घर पहुंची, जहां वह खटिया पर बैठा मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। पूछताछ में राजा ने बताया कि वह अपना उपचार करवाने के लिए कानपुर आया था। राजा रब्बानी बुढ़ियाघाट, जाजमऊ का रहने वाला है और गांजा तस्करी में शामिल है। उस पर पहले भी पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है। दो साल पहले पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो चुका है। थाना प्रभारी के अनुसार, राजा रब्बानी को 29 जुलाई 2025 को जिलाबदर किया गया था। जिलाबदर के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
https://ift.tt/FvhjyWz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply