बेगूसराय में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर गमछा लहराया। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शनिवार को तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश कुमार ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए थे। इस अवसर पर तमाम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रही की भोजपुरी स्टार पवन सिंह के चर्चित गाना ‘जोड़ी मोदी नीतीश के हिट हो गइल’ बजते ही मंच पर मौजूद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खुद को गमछा लहराने से नहीं रोक सके। मंच पर मौजूद नेताओं ने जब गमछा लहराना शुरू किया तो कार्यक्रम में उपस्थित लोग खड़े होकर झूमने लगे। काफी देर तक भगवा गमछा लहराता रहा, जिससे माहौल पूरी तरह से भगवामय हो गया। नेताओं ने मंच से एनडीए की जीत में कार्यकर्ताओं का आभार जताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एनडीए को एक बार फिर मिली प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। कहा है कि बेगूसराय के सात में से पांच सीट पर एनडीए को जीत मिली है और बिहार में एक बार फिर जो पर सरकार बनी है इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज बीजेपी और एनडीए इस ऊंचाई पर पहुंची है। जीत किसी की हो, लेकिन उसके मूल में कार्यकर्ता होते हैं। प्रेम कुमार बोले- आज के समारोह से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आज एनडीए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और सम्मान समारोह आयोजित करना अच्छी पहल है। रजनीश कुमार की संगठन में अच्छी पकड़ रही है। विधान पार्षद और पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष बोले- पीएम मोदी के विकसित भारत मिशन पर बिहार प्रेम कुमार ने कहा कि आज के समारोह से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का मिशन है, उस ओर बिहार चल पड़ा है। आने वाले समय में हम सब मिलकर विकसित बिहार बनाकर बिहार को देश में आगे ले जाने का काम करेंगे। अपराध पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रही है। प्रशासन एक्शन मोड में काम कर रही है। आज से 20 साल पहले जो अपराध होता था, ऐसा अपराध नहीं हो रहा है। प्रशासन अपना काम कर रही है, उस समय की सरकार अपराधी को बचाने का काम करती थी, आज की सरकार कार्रवाई कर रही है। बिहार में कानून का राज है जो भी कानून हाथ में लेने का काम करता है सरकार उस पर कार्रवाई कर रही है। बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग अच्छी पहल है। बिहार सरकार ने एक समिति बनाई है। सरकार इन चीजों को देख रही है, समिति के अनुसार प्रखंड, प्रमंडल और जिला बनेगा। ‘बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति हमला की जितनी निंदा करें, कम है’ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला को दुखद बताते हुए प्रेम कुमार ने कहा है कि वहां जिस तरीके से हिंदू धर्म और सनातन धर्म से जुड़े लोगों पर जिस तरह से हमले हो रहे हैं, हत्या हो रही है, गुंडागर्दी हो रही है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वहां की सरकार समय रहते कार्रवाई करे। पूरे भारत में इस घटना को लेकर नाराजगी है। हिंदुओं की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रेम कुमार ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार से मांग करता हूं, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति की जिम्मेदारी बनती है कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। जिस तरह से नाराजगी बढ़ती जा रही है, यह बात और आगे बढ़ेगी। बांग्लादेश की घटना से भारत के लोगों में मायूसी और काफी आक्रोश है। इन घटनाओं पर तुरंत रोक लगना चाहिए। गिरिराज सिंह बोले- सांप की संख्या बढ़ गई है, घर में लाठी रखें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता को सम्मान चाहिए और सम्मान के बल पर ही कार्यकर्ता हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। कार्यकर्ता के मन को जब ठेस पहुंचता है तो बहुत कष्ट होता है। आज कार्यकर्ताओं के सम्मान का दिन है, आज का दिन कार्यकर्ताओं के कृतित्व का दिन है, उनके समर्पण का दिन है। जीत के असली हकदार कार्यकर्ता हैं, सर्टिफिकेट भले गिरिराज और रजनीश को मिल जाए, लेकिन असली जीत कार्यकर्ता की होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सांप की संख्या बहुत बढ़ गई है, सभी लोग सांप को मारने के लिए लाठी रखें, सांप का मुंह कुचल देना है। देश में आस्तीन का सांप बहुत अधिक बढ़ गया है, उसका फन कुचल देना है। इसलिए हम सबसे कहते हैं कि हर घर में लाठी रखिए और स्वदेशी अपनाइए। प्रधानमंत्री कहते हैं वोकल फोर लोकल तो हम लोग भी वोकल फोर लोकल अपनाएं। अपने लोगों की दुकान से सामान लें, स्थानीय उत्पाद खरीदें और देश को आगे बढ़ाएं।
https://ift.tt/axbOQGX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply