औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के करचला गांव में एक युवक का शव खेत किनारे पेड़ से लटका मिला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। मृतक की पहचान करचला गांव निवासी गुड्डन कुमार के रूप में हुई है। गुड्डन रविवार देर शाम किसी काम से घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने गुड्डन का शव पेड़ से लटका हुआ पाया। उसके गले में रस्सी का फंदा था। यूपी-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया- युवक का शव फंदे से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply