DniNews.Live

औरैया में होटल में युवक-युवतियों को लेकर हंगामा:पुलिस ने 3 युवक-युवतियों को थाने बुलाया, जांच जारी

औरैया में दिबियापुर कस्बे के एक होटल में युवक-युवतियों की मौजूदगी की सूचना पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने होटल की तलाशी ली, जहां से तीन युवक और तीन युवतियां मिलीं। सभी को आगे की पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि एक युवती ने अपने परिजनों से बात कराई। जिसने बताया कि वह परीक्षा देने आई थी। अन्य लोगों के संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों और होटल संचालक आकाश के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। इसके साथ ही, होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *