इटावा के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यूपीपीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस बार जिले के दो होनहार युवाओं विकास मिश्रा और अंकित पांडे ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दोहरी सफलता से खुशी की लहर यूपीपीसीएस के ताजा परिणाम में विकास मिश्रा ने असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स पद पर चयन पाकर 20वीं रैंक हासिल की है। वहीं अंकित पांडे ने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बनकर पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। दोनों की उपलब्धि से पूरे इटावा में खुशी का माहौल है और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
संघर्ष के बीच सफलता की कहानी फिरोजाबाद के नारखी गांव निवासी विकास मिश्रा वर्तमान में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अक्टूबर 2021 में उन्होंने मैनपुरी में सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
परीक्षा के दिन ही उनके पिता का निधन हो जाना उनके जीवन का सबसे कठिन क्षण था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखा। उनकी इस सफलता को संघर्ष और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जा रहा है। पहले प्रयास में अंकित की बड़ी उपलब्धि जसवंतनगर के गुलाब बाड़ी मोहल्ले निवासी अंकित पांडे ने पहले ही प्रयास में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वे गल्ला आढ़ती सुशील उर्फ बीरबल पांडे के पुत्र हैं, जबकि उनके दादा राधेश्याम शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रहे हैं। अंकित की सफलता से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है। इन दोनों युवाओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply