DniNews.Live

गोरखपुर में जिला स्तरीय कराटे कंपटीशन का शानदार मुकाबला:225 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्टेट लेवल पर गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे गोल्ड मेडलिस्ट

गोरखपुर कराटे एसोसिएशन की ओर से ‘द गर्ग इवेंट’, जिला स्तरीय कराटे कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस दौरान सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के 225 खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाते हुए हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने मेडल जीतने के लिए जोर लगाया। एक- दूसरे को हराने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के दर्शकों ने भी जबरदस्त उत्साह दिखाया। अंत तक सभी अपने सीट से बने रहें। यह कंपटीशन विभिन्न भार और आयु वर्गों में आयोजित किया गया था। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने स्किल, टेक्निक और डिसिप्लिन का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी स्टेट लेवल पर आयोजित होने वाले कंपटीशन में लिए गोरखपुर की टीम की ओर हिस्सा लेंगे। नेशनल लेवल पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का सिलेक्शन गोरखपुर टीम के लिए किया गया है। सिलेक्टड खिलाड़ी आने वाले राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 2026 में गोरखपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। जहां में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारती ऐसी कंपटीशन- आयोजक
इस अवसर पर जिला कराटे संघ गोरखपुर के महासचिव अभिषेक जायसवाल और अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में और भी बड़े स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *