DniNews.Live

IPL मैचों के लिए लखनऊ में ट्रैफिक प्लान लागू::शहीद पथ पर बस-ऑटो बंद, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ में होने वाले आईपीएल मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का बड़ा प्लान जारी किया है। मैच के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, खासकर शहीद पथ पर भारी वाहनों, बसों और ऑटो-ई-रिक्शा की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
शहीद पथ पर क्या रहेगा बंद ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज और प्राइवेट बसों सहित सभी व्यवसायिक वाहनों की शहीद पथ पर नहीं जा सकेंगे। ऑटो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद रहेंगे। सर्विस रोड पर भी ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। बस और सिटी बस व्यवस्था मैच के दौरान स्टेडियम की तरफ जाने वाली रोड पर सिटी बसें चलेंगी लेकिन हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच इनके रोकने पर पाबंदी रहेगी। बसें सड़क की दाईं ओर चलेंगी। ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए रूट ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए अलग से रूट तैयार किया है। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से डायवर्ट किए जाएंगे। सवारी उतारने के लिए PHQ, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थायी व्यवस्था की गई है। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल की तरफ सवारी उतारेंगे।अहिमामऊ से 500 मीटर दायरे में पिक-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों के लिए पार्किंग प्लान मैच के दौरान आने वाले वाहन पास वालों को HCL, वाटर टैंक तिराहा होते हुए निर्धारित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करनी होगी। बिना पास वालों को पहले प्लासियो मॉल में पार्किंग, फिर वैकल्पिक स्थान और दोपहिया वाहन प्लासियो मॉल के पीछे पार्क होंगे। एंट्री और टाइमिंग मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी पारी के बीच तक ही एंट्री होगी। बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी, इसलिए दर्शक ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *