कानपुर के मुरलीपुर गांव में शनिवार को इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिससे महिला की मौत होने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका प्रियंका (24) की शादी वर्ष 2023 में सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। प्रियंका गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गुरुवार को प्रियंका को सीएचसी देवीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी देवीपुर से रेफर होने से पहले प्रियंका की मां मुन्नी देवी वहां पहुंच गईं। इसके बाद प्रियंका को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में आराम न मिलने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। कानपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रियंका की मौत हो गई। भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत प्रियंका के भाई बालकिशन ने बरौर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे, जिसके कारण उसकी मौत हुई। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बरौर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/X0unNOy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply