DniNews.Live

ग्रेनो वेस्ट की हिमालय प्राईड सोसाइटी में लिफ्ट अटकी:महिला 20 मिनट फंसी, बेहोश; मेंटेनेंस पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हिमालय प्राईड सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने का एक और मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। गर्मी और घुटन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाहर निकलते ही वह बेहोश हो गईं। जानकारी के अनुसार बी-10/14 टावर की निवासी शीला रोजमर्रा की तरह लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं। तभी अचानक लिफ्ट 10वें फ्लोर से छठे फ्लोर के बीच में रुक गई और वह अंदर फंस गईं। काफी देर तक मदद का इंतजार करने के बाद करीब 20 मिनट बाद उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लिफ्ट से बाहर आते ही महिला बेहोश हो गईं। सोसाइटी के निवासियों ने उन्हें पानी पिलाया, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एओए अध्यक्ष सीमा भंडारी ने बताया कि लंबे समय तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण महिला को घुटन और तेज गर्मी का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब लिफ्ट में खराबी आई हो। इससे पहले रामनवमी के दिन भी 10 बच्चों सहित 12 लोग करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे थे। उस समय भी काफी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया था। सीमा भंडारी के अनुसार प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन को लगातार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन बिल्डर पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। बार-बार लिफ्ट खराब होने की घटनाओं से सोसाइटी के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *