सहरसा के तरियामा गांव में घर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो शनिवार को सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बांस और डंडों से हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस के सामने दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए। यह घटना बीते शुक्रवार का सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। पहले पक्ष के वकील कुमार साह ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के रतन कुमार, मुरारी कुमार, उमेश शाह और दिलीप शाह सहित अन्य लोग वहां आए और विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस झड़प में पहले पक्ष से 30 वर्षीय माया देवी और 45 वर्षीय मुनिया देवी घायल हुई हैं। दूसरे पक्ष से 25 वर्षीय नीतीश कुमार जख्मी हुआ है। घर में घुसकर परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया वकील कुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। विवादित निर्माण स्थल पर एसडीओ के आदेश से धारा 144 लागू थी सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि विवादित निर्माण स्थल पर एसडीओ के आदेश से धारा 144 लागू थी। उन्होंने कहा कि एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। थाना अध्यक्ष के अनुसार, दोनों पक्षों ने कानून का उल्लंघन किया है। पुलिस को दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं, जिनके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
https://ift.tt/Cz84W1K
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply