DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एसआईआर के बाद नौ लाख 1623 वोट कटे:दो लाख से ज्यादा नो-मैपिंग वालों को नोटिस, नया मतदाता बनने के लिए भरें फार्म

कानपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले अभियान का समापन हो गया। 2003 की वोटर लिस्ट में एसआईआर के बाद नौ लाख 1623 वोट कटेंगे। जिला प्रशासन की ओर से 31 दिसंबर वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट रोल जारी किया जाएगा, जिसमें आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 06 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। बताते चलें कि एसआईआर में नाम काटे जाने के बाद 35,38,261 में 26,36,638 वोटर बचे हैं। इन वजहों से कम हुए नौ लाख वोट जिले की 10 विधानसभाओं में 2003 की वोटर लिस्ट के अनुसार 35 लाख 38 हजार 261 मतदाताओं पर एसआईआर चलाया गया, जिसमें, एक लाख 4002 मृत, तीन लाख 9945 अबसेंट, तीन लाख 91 हजार 166 परमानेंट शिफ्टेड पाए गए हैं। इसके अलावा 67247 वोटर ऐसे मिले हैैं,जिन्होंने किसी अन्य स्थान पर स्वयं को इनरोल्ड कर लिया है। साथ ही 29263 के अन्य कारणों से नाम काटे जाएंगे। कुल नौ लाख 1623 नाम लिस्ट से काटे जाएंगे। नो मैपिंग वालों को जारी होगा नोटिस एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि दो लाख 15 हजार 69 वोटर ऐसे मिले हैं जो कि नो मैपिंग की श्रेणी में हैं। 31 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने के साथ नो मैपिंग वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। ड्राफ्ट रोल पर आपत्तियां भी मांगी जाएंगी, जिसके निस्तारण के बाद 06 फरवरी फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। फार्म 06 भरकर बने नया मतदाता एसआईआर के ड्राफ्ट रोल में यदि आपका नाम नहीं है तो आप मतदाता बन सकते हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि नया मतदाता बनने के लिए फार्म 06 भरा जा सकता है। इसको अपने क्षेत्रीय बीएलओ से आफलाइन या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन भरा जा सकता है। एसआईआर के आंकड़े विधानसभा वार विधानसभा कुल वोटर (2003) नो मैपिंग नाम कटे बिल्हौर 406178 22511 84135 बिठूर 372066 21175 47654 कल्याणपुर 367699 20479 125788 गोविंदनगर 337848 14376 98235 सीसामऊ 263498 12758 64521 आर्य नगर 298875 20375 94979 किदवई नगर 335897 21800 85025 कैंट 366954 22474 124627 महाराजपुर 459884 39429 129271 घाटमपुर 329362 19692 47388 कुल 3538261 215069 901623


https://ift.tt/oBXxr05

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *