आजमगढ़ मे सुबह से घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी तीन मीटर हो गई है। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कोहरे के कारण देर से घर से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखाई दिए। आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुलिस ने अलर्ट जारी कर हाईवे और प्रमुख चौराहों पर वाहनों को धीमी गति से चलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 31 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहेगा। 1 जनवरी से ठंड बढ़ सकती है। लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बस चार से 6 घंटे लेट कोहरे के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 4 घंटे में अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंचने वाली बसें 6 घंटे से 7 घंटे में पहुंच रही हैं। इसका मुख्य कारण घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी का कम होना है। जिले में घने कोहरे के कारण ही गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत भी हो गई। और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग मेरठ के रहने वाले थे जो वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। जिस कारण यह हादसा हो गया। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में और घना कोहरा पड़ेगा इसके साथ ही सर्दी भी पड़ेगी। कोहरे का असर सड़कों पर भी पड़ा है। यही कारण है कि 11 दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में एक कार घने कोहरे के कारण पेड़ से जा टकराई थी। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी। वहीं जिला प्रशासन रैन बसेरे को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दे चुका है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में लगातार अलाव और रैन बसेरे का निरीक्षण कर रहे हैं।
https://ift.tt/3Zwvy0n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply