रामनगरी अयोध्या में अखिल भारतीय ढाढ़ण महोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। महोत्सव के चलते पूरा क्षेत्र राममय माहौल में डूबा नजर आ रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम अर्चा, श्रीराम कीर्तन, मंगल पाठ, भजन-कीर्तन, रामलीला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर से देर शाम तक चल रहे कार्यक्रमों में राजस्थान की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। श्रद्धालु रामलला के दर्शन के साथ आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस आयोजन के मुख्य संरक्षक निर्मल भरतिया हैं, जबकि अध्यक्ष शिवाजी बजाज और सचिव नितेश भरतिया के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। प्रमुख आयोजकों में प्रमोद बजाज, पवन बजाज, श्याम बजाज, अश्विन बजाज, अजय गुप्ता, मुकेश बजाज और दिनेश भरतिया शामिल हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय ढाढ़ण महोत्सव समिति बीते कई वर्षों से देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करती आ रही है। संस्था की कुलदेवी आनंद सत्यानंद प्रति (दादी जी) का भव्य मंदिर राजस्थान के शेखावाटी अंचल के डांडा गांव में स्थित है। मान्यता है कि यह स्थान शक्तिपीठ के रूप में प्रतिष्ठित है। महोत्सव के दौरान सेवा कार्यों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। गरीबों को अनाज व कंबल वितरण, दान-महादान जैसे सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आयोजकों ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया। साथ ही प्रभु श्रीराम एवं कुलदेवी दादी जी से आयोजन की निरंतरता की कामना की।
https://ift.tt/5o2TAsl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply