नवरात्रि में कूटू के आटे की जांच:हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने, व्यापारियों को दी जानकारी

हाथरस में नवरात्रि और दशहरा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त रणधीर के निर्देश पर कूटू के आटे की जांच और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आज सासनी तहसील के अयोध्या चौक, बस स्टैंड और गांधी चौक पर व्यापारियों को पुराना कूटू का आटा न बेचने की हिदायत दी गई। विभाग ने बताया कि पुराने कूटू के आटे से फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। नमी और गर्मी से कूटू के आटे में फंगस लग सकती है। विभाग ने हाथरस शहर में कई दुकानों से नमूने लिए हैं। ओड़पुरा स्थित जिज्ञासु जनरल स्टोर, मुरसान गेट स्थित दाऊजी जनरल स्टोर और ओडपुरा चुंगी पर विनोद कुमार शर्मा की दुकान से कूटू के आटे के नमूने लिए गए। सर्कुलर रोड स्थित मुस्कान ट्रेडर्स से ताजमहल चाय और डाबर हनी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। यह अधिकारी रहे मुख्य रूप से मौजूद… इसके अलावा, मेंडू में नगर पंचायत प्रांगण में 75 और हसायन में 89 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को फास्टैक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, समन्वयक अवधेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ विकास कुमार और करतार सिंह मौजूद रहे। नमूना संग्रह में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड और पारुल सिंह शामिल थे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर