सिखों के दशम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी का पावन जन्मोत्सव प्रकाश पर्व अयोध्या में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब से निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की पावन सवारी ने की। शोभायात्रा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करती हुई पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और गुरु गोविंद सिंह जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विशी छाबड़ा, प्रतिपाल सिंह पाली, रवि सिंह, गगन सिंह छाबड़ा शीलम पांडेय, साधना शर्मा, नेहा विश्वकर्मा, पूजा यादव,मंजू आदित्य प्रताप सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब हम आपको शोभायात्रा में निकली झांकियों को दिखाते हैं…
https://ift.tt/nJI1OME
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply