यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 59 वाहनों का चालान किया है। इनमें 54 दोपहिया और 5 चारपहिया वाहन शामिल हैं। यह कार्रवाई यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। क्षेत्राधिकार यातायात राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। नवंबर माह में एक महीने तक गोष्ठी, रैली और पंपलेट के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि लगातार जागरूकता के बावजूद जो वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 54 दोपहिया और 5 चारपहिया वाहनों का चालान किया गया है। सिंह ने वाहन चालकों से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। यह कार्रवाई जिले के औराई, ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावा और दुर्गागंज सहित अन्य क्षेत्रों में की गई।
https://ift.tt/YQ3dmT1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply