DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में सुबह से मौसम खुला, बाहरी क्षेत्रों में कोहरा:शताब्दी-ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी देरी से चल रहीं, दिन में खुला रहेगा मौसम

आगरा में शनिवार सुबह से ही मौसम खुला हुआ है। शहर में न ही धुंध रही और न ही कोहरा। हालांकि बाहरी क्षेत्रों में जरूर कोहरे का असर दिखाई दिया। जिसकी वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी और ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी आधा घंटा देरी से चल रही हैं। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। विजिबिलिटी काफी कम होने की वजह से वाहन धीमी रफ्तार से चल रहे हैं। पिछले 5 सालों में इन दिनों रात का तापमान दूसरी बार सबसे कम रहा है। 26 दिसंबर 2025 को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसी डेट को इस समयावधि में सबसे कम न्यूनतम तापमान वर्ष 2022 में रहा था। 26 दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था। देखें पिछले 5 सालों में 26 दिसंबर को तापमान की स्थिति तापमान में उतार-चढ़ाव जारी इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन रात का तापमान गिर जाता है तो कभी दिन का तापमान कम हो जाता है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
पिछले दिनों तापमान की स्थिति ट्रेनें लेट, एक्सप्रेसवे पर कोहरा शहरी क्षेत्र में कोहरे का असर नहीं रहा लेकिन बाहरी क्षेत्रों में कोहरा अधिक रहा। इसकी वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मंगला, गोमती, तेलंगाना जैसी ट्रेनें 1 से 2 घंटे तक लेट चल रही हैं। वहीं, वंदे भारत, शताब्दी और ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें आधा-आधा घंटा देरी से चल रही हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरा अधिक हो जाने के कारण यहां वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन में धूप निकलेगी। शाम को कोहरा हो सकता है। मंगलवार सुबह घना कोहरा हो सकता है। इसी बीच तापमान में भी गिरावट आ सकती है।


https://ift.tt/AyVfmwk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *