DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में बर्फीली हवा ने गलन बढ़ाई:आज कोहरा नहीं, अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री गिरा; वंदे भारत 15 घंटे देरी से पहुंची

कानपुर में सर्दी का कहर लगातार जारी है। शनिवार सुबह शहर में कोहरा नहीं छाया, मौसम साफ रहा। शुक्रवार को दिन में धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री तक गिर गया, जिससे दिन में भी ठंडक का एहसास हुआ। बीते कई दिनों के बाद शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि, बर्फीली हवा गलन का एहसास करा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव ताप रहे हैं। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलाव का सहारा ले रहे लोग
ठंडक की बात करें तो देर शाम से ही धुंध छा रही है। जो कि रात रात होते होते घने कोहरे में तब्दील हो रही है। रात से ही सड़कों पर दिखना कम हो रहा है जो कि सुबह होते होते घने कोहरे का रुप ले रहा है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नए साल में बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से कोहरे व धुंध से दिन के समय आने वाले दिनों से राहत मिलने की संभावना है। लेकिन सुबह और रात के समय धुंध व कोहरा रहेगा। दिन में धूप निकलेगी लेकिन नरम रहेगी। बादल छाने की संभावना है, जिससे रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का तापमान घटेगा। इसी तरह से मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि साल की शुरुआत में बारिश की संभावना है। वंदे भारत 15 घंटे लेट, 36 ट्रेनें देरी से पहुंची
कोहरे के चलते सामान्य के साथ साथ प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। शुक्रवार को 36 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82501) 11.15 घंटे व नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली (82502) 8.41 घंटे देरी से आई। इसके अलावा बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22415) 15 घंटे, अयोध्या से आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) 1.36 घंटे, बनारस से अगरतला जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20175) 2.21 घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22435) 3.15 घंटे देरी से आई। इसके अलावा स्वर्ण शताब्दी, कानपुर शताब्दी और राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं।


https://ift.tt/EG7i50b

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *