देवरिया जिले में शनिवार को कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। शीतलहर, घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। देवरिया, भटनी और सलेमपुर रूट से गुजरने वाली छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देखें 6 तस्वीरें…. ठंड और कोहरे के चलते सड़कों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा रहा। वाहन धीमी गति से चलते दिखे, कई इलाकों में दो मीटर तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में कमी आई है। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर छात्र गर्म कपड़ों में कोचिंग के लिए निकल रहे हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से अधिक परेशानी हो रही है। मेडिकल कॉलेज में सांस और सर्दी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने बस स्टैंड और मालवीय रोड पर रैन बसेरों की व्यवस्था की है। यहां जरूरतमंदों के लिए ठहरने और कंबल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में स्पष्ट दिख रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
https://ift.tt/1gjlx4L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply