DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी में मेरठ सबसे ठंडा, पारा 5.9 डिग्री:फर्रुखाबाद में किसान की मौत; 50 ट्रेनें लेट, पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। आज से पछुआ हवा तराई और पूर्वांचल के इलाकों में ठंड और बढ़ाएगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही पछुआ हवा के असर से गलन बढ़ेगी। इस बीच दिन के तापमान में तो कोई भारी परिवर्तन नहीं आएगा, लेकिन रात ज्यादा ठंडी होगी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में शिमला-मनाली (7°C), नैनीताल (9°C) और जम्मू (10°C) से भी ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। मेरठ का तापमान 5.9°C दर्ज किया गया। मेरठ के बाद 6.4°C के साथ इटावा दूसरे और 6.8°C के साथ बाराबंकी तीसरे नंबर पर रहा। फर्रुखाबाद में शुक्रवार को 52 साल के किसान हरनाथ सिंह की मौत हो गई। वे कादरी गेट थाना क्षेत्र के नगला कलार गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया, हरनाथ सिंह शुक्रवार सुबह खेत गए थे। फसल की सिंचाई कर रहे थे। ठंड लगने से अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज, देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गोरखपुर, वाराणसी समेत कई एयरपोर्ट्स पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हैं। कई देरी से उड़ान भर रही हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर ज्यादा रहने वाला है। आज से यूपी में भीषण ठंड पड़ेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- 96 घंटे में ठंड से 4 लोगों की मौत
इससे पहले क्रिसमस की सुबह अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। सर्द हवाओं से पहाड़ों जैसा महसूस हुआ। 96 घंटे में ठंड से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कानपुर चिड़ियाघर में शेर, बाघ और तेंदुए को ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं। खाने में मांस बढ़ाया गया है। भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है। गाजीपुर में बकरियों को स्वेटर पहनाया गया है। आज कैसा रहेगा मौसम? यूपी के सबसे ठंडे जिले जानिए-


https://ift.tt/2IbaXFO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *