DniNews.Live

किन्नरों को अगवाकर लोहे की रॉड से पीटा, VIDEO:बदायूं में बधाई मांगने पर हुआ था विवाद, केस दर्ज

बदायूं में किन्नरों को अगवाकर बंधक बनाकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किन्नरों के दूसरे के क्षेत्र में नेग मांगने जाने पर विवाद हुआ। घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़िता चांदनी किन्नर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता चांदनी किन्नर के अनुसार 28 मार्च की सुबह उनके चेले किरण उर्फ दीपक, मोनी और ढोलक मास्टर मोनू बधाई मांगने निकले थे। इसी दौरान शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले सोनम उर्फ लालू और प्रिया उर्फ रवि बोलेरो से पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर जबरन किन्नरों को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। बाद में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें बंधक बनाकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को मुक्त कराया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने फिलहाल मारपीट और वाहन क्षति से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *