DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कोहरे से विजिबिलिटी शून्य, बर्फीली हवाओं से छूटी कंपकपी:अधिकतम तापमान एक दिन में 4.7 डिग्री गिरा, वंदे भारत 15 घंटे देरी से पहुंची

कानपुर में सर्दी का कहर लगातार जारी है। सुबह घना कोहरा व ओस की बूंदें गलन को बढ़ा रही हैं। वहीं, दिन में भी धूप न निकलने से अधिकतम तापमान एक दिन में 4.7 डिग्री तक गिर गया, जिससे दिन में भी ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह से छाया कोहरा दोपहर 12 बजे तक छाया रहा। इसके बाद आसमान से सूरज के दर्शन जरुर हुए लेकिन वह भी राहत देने के लिए नाकाफी था। कोहरे के चलते सुबह विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। अलाव का सहारा ले रहे लोग
ठंडक की बात करें तो देर शाम से ही धुंध छा रही है। जो कि रात रात होते होते घने कोहरे में तब्दील हो रही है। रात से ही सड़कों पर दिखना कम हो रहा है जो कि सुबह होते होते घने कोहरे का रुप ले रहा है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नए साल में बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से कोहरे व धुंध से दिन के समय आने वाले दिनों से राहत मिलने की संभावना है। लेकिन सुबह और रात के समय धुंध व कोहरा रहेगा। दिन में धूप निकलेगी लेकिन नरम रहेगी। बादल छाने की संभावना है, जिससे रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का तापमान घटेगा। इसी तरह से मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि साल की शुरुआत में बारिश की संभावना है। 36 ट्रेनें तय समय से देरी से पहुंची
कोहरे के चलते सामान्य के साथ साथ प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। शुक्रवार को 36 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82501) 11.15 घंटे व नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली (82502) 8.41 घंटे देरी से आई। इसके अलावा बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22415) 15 घंटे, अयोध्या से आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) 1.36 घंटे, बनारस से अगरतला जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20175) 2.21 घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22435) 3.15 घंटे देरी से आई। इसके अलावा स्वर्ण शताब्दी, कानपुर शताब्दी और राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं।


https://ift.tt/bTkKV95

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *