DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नए नंबर व मेमू रैक से चलेगी नवादा – पटना फास्ट पैसेंजर

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा नवादा से पटना के बीच चलने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन सोमवार से अपने नए नंबर और मेमू रैक के साथ परिचालित होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 75271 और 75272 को संशोधित कर अब मेमू रैक में बदला गया है। नई ट्रेन संख्या क्रमश 63389 और 63390 होगी। मेमू रैक से ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी और यात्री अपने समय से गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, डिब्बों की संख्या बढ़ाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है ताकि अधिक यात्रियों को जगह मिल सके। इस बदलाव से शेखपुरा, नवादा, बरबीघा और नालंदा क्षेत्र के यात्रियों को पटना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। ट्रेन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सुबह के समय बसें अब लगभग खाली जा रही हैं। यात्रियों ने इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाने की मांग भी की है।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *