नगर के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार को आग तापने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो सहोदर भाई बूरी तरह झुलस कर घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान वार्ड 12 निवासी रामजी साह का पुत्र विक्की कुमार और साहिल कुमार के रूप में की गई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई छोटे गैस सिलेंडर के सहारे आग ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विस्फोट की चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
https://ift.tt/ibRw4pk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply