DniNews.Live

लखीमपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:आरोपी के पास से तमंचा और लूट की नकदी बरामद

लखीमपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया। फरधान थाना क्षेत्र में फरधान पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी मासूम अली को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मासूम अली पुत्र छोटन्न निवासी सिंगहा खुर्द, थाना सिंगाही का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और लूट की 1726 रुपए की नकदी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के तहत थाना फरधान में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिले में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राजू राव के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार गिरि, उपनिरीक्षक महेश नारायण तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी जय प्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *