भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। राकेश टिकैत ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी अरेस्टिंग का वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उड़ीसा राज्य के किसान 22 मार्च 2026 से अपनी सभी मांगों को लेकर पैदल मार्च कर राजधानी भुवनेश्वर पहुंच रहे थे जहां पर एक सभा होनी तय हुई थी हम भी उसमें शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे लेकिन वहां की राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने दमनकारी नीति अपनाते हुए हम सभी को गिरफ्तार कर लिया है यह गिरफ्तारी देश के किसान की आवाज को नहीं दबा सकती है।
आप सभी नए संघर्ष के लिए तैयार रहें। मेरठ में धरने पर बैठे समर्थक वहीं राकेश टिकैत की अरेस्टिंग के बाद मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में उनके समर्थकों में काफी गुस्सा है। मेरठ में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी सहित तमाम समर्थक मवाना में पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। अनुराग मलिक का कहना है कि जब तक भुवनेश्वर पुलिस हमारे नेताजी को ससम्मान रिलीज नहीं करेगी हम यहीं धरनारत रहेंगे।

Leave a Reply