अलीगढ़ में एक घर में रखे 5 गैस सिलेंडरों में अचानक आग लग गई। आग फैलते ही सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका करीब 1.5 किमी तक हिल गया। इससे कॉलोनी के लोग बाहर आ गए। आग की लपटों के बीच 2 भाई फंस गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 1.5 घंटे में आग पर काबू पाया। आग में फंसे दोनों भाइयों को जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। घटना रविवार देर रात करीब 2:30 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर की है। सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
बरेली निवासी दो भाई जिर्रार (48) और शहजाद (45), पुत्र हारुन, शहर की नई बस्ती में एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। दोनों भाई फिरदौस नगर-बी की गली नंबर 3 के एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। पुलिस ने बताया- इस समय गैस सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। दोनों भाइयों ने चाय की दुकान के लिए सिलेंडर स्टॉक कर कमरे में रखे थे। 5 सिलेंडरों में से 3 भरे थे, जबकि 2 खाली थे। रात में दोनों कमरे में आकर सो गए। इसी बीच देर रात करीब 2:30 बजे अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई। जब तक दोनों कुछ समझ पाते, तब तक एक के बाद एक सिलेंडर आग की चपेट में आ गए और ब्लास्ट होने लगे। इससे दोनों कमरे में फंस गए और बुरी तरह झुलस गए। धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दोनों भाइयों को रेस्क्यू कर गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। परिजनों को भी सूचना दी गई। यहां बर्न यूनिट तो है, लेकिन आईसीयू की पर्याप्त सुविधा नहीं है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। अवैध भंडारण की आशंका, जांच शुरू
सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला गैस लीकेज का लग रहा है। कमरे में गैस भरने के कारण बिजली का स्विच दबाने या किसी चिंगारी से विस्फोट हुआ होगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रिहायशी इलाके के 1 कमरे में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर क्यों रखे गए थे। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं अवैध रूप से रिफिलिंग या भंडारण तो नहीं किया जा रहा था। ———- ये खबर भी पढ़ें- खेलते समय बच्चे की आंख में कांटा घुसा:पुतली में आर-पार हुआ, झांसी मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टरों ने की सर्जरी
झांसी में 7 साल के बच्चे की आंख में खेलते समय कांटा घुस गया। कांटा आंख के अंदर पुतली को आर-पार कर गया। बच्चा दर्द से तड़पने लगा। इसके बाद घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां ओटी (ऑपरेशन थिएटर) बंद हो चुकी थी। लेकिन, बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर तुरंत ओटी खुलवाई गई। फिर 10 डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन किया। करीब डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्चे की आंख से कांटा निकाल दिया गया। मामला टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के 28 मार्च की दोपहर का है। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply