DniNews.Live

अज्ञात वाहन की टक्कर से लांड्री संचालक की मौत:निजी काम से पैदल जा रहे थे, पीछे से कार ने मारी टक्कर

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लीला सिनेमा नवल किशोर रोड निवासी मुन्नालाल (45) कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे निजी काम से पैदल जा रहे थे। वाजपेई पूड़ी से मेफेर होटल रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुन्ना लाल 20 मीटर दूर जाकर गिरे ।जिससे मुन्ना लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। परिवार अनिता और दो बच्चे तनीषा और आयुष है। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *