DniNews.Live

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:98% उत्कृष्ट परिणाम के साथ पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न

बलिया के माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय ने इस वर्ष 98% उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दर्ज किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, आचार्यों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सत्र 2025 के कक्षा दशम एवं द्वादश के टॉपर छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक उपलब्धियों के लिए शुभाशीष प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया के जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार (पीसीएस) रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि पवन कुमार ने बताया कि उनका प्रारंभिक जीवन भी सरस्वती शिशु मंदिर से ही प्रारंभ हुआ था। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शिक्षा का एक सशक्त केंद्र है। जिसने पूरे बलिया जनपद में स्वर्णिम इतिहास रचकर इसे गौरवान्वित किया है। पुरस्कार वितरण समारोह का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया समारोह में परीक्षा प्रमुख उमेश कुमार ने वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य निर्भय निरंजन शंकर उपाध्याय ने किया। जबकि मनोज कुमार अस्थाना ने अत्यंत प्रभावी ढंग से संचालन किया। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत विभाग के छात्रों द्वारा मनोहारी प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिवम मिश्रा के निर्देशन में प्रस्तुत भजन एवं वंदना ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। समारोह के समापन पर विद्यालय की प्रबंध समिति के अभिभावक अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, प्रबंधक संजय कुमार कश्यप एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *