लखनऊ के उदयगंज इलाके में गुरुवार देर रात कमरे में जल रहे हीटर से करंट लगने पर 55 वर्षीय टीचर की मौत हो गई। मृतक रात में हाथ धोने के लिए उठा था। चक्कर आने के बाद वो हीटर पर गिर गया। जिसके बाद इसे करंट लगा और मौत हो गई। शुक्रवार सुबह बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बंथरा प्राथमिक विद्यालय में थे शिक्षक हुसैनगंज इंस्पेक्टर शिव मंगल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उदयगंज निवासी रवि कृष्ण मिश्रा (55) के रूप में हुई है। वह बंथरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। हाथ सेकते वक्त बिगड़ी तबीयत गुरुवार रात रवि कृष्ण मिश्रा अपने कमरे में हीटर जला कर हाथ सेक रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वह असंतुलित होकर हीटर पर गिर पड़े। हीटर में करंट प्रवाहित होने की वजह से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह बेटे ने देखा तो मचा हड़कंप मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहा बेटा प्रखर शुक्रवार सुबह कमरे में पहुंचा तो पिता को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
https://ift.tt/un6IHB0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply