जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत गणना प्रपत्र भरने, जमा करने एवं डिजिटाइज करने की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई। अबसेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व डेड यानी ASD मतदाताओं की सूची में 6 लाख 47 हजार 519 नाम सत्यापन के बाद भी बचे हैं। यानी इनके नाम कटना तय है। इसी तरह जितने लोगों ने गणना प्रपत्र भरा है, उसमें से लगभग 91 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का काम भी पूरा हो चुका है। यानी 2003 की मतदाता सूची के डिटेल से उनका मिलान कर लिया गया है।
लेकिन 3 लाख 22 हजार 468 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पायी है। इसका मतलब है कि इन मतदाताओं के विवरण का मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं किया जा सका है। इन मतदाताओं को अब जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किया जाएगा। 31 जनवरी को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होगी। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में जारी होगा सबसे ज्यादा नोटिस
पिपराइच विधानसभा में सबसे ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा जाएगा। यहां लगभग 50 हजार 231 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। इसी तरह दूसरे नंबर पर कैंपियरगंज है, जहां 41 हजार 694 मतदाताओं को प्रूफ देना होगा। इस मामले में सबसे बेहतर स्थिति चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र की है। जहां मात्र 21 हजार 770 लोगों को ही नोटिस जारी करना पड़ेगा। गोरखपुर शहर में 31 हजार 948 एवं गोरखपुर ग्रामीण में 39 हजार 943 लोगों को मैपिंग के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। 3.20 लाख मतदाता कहीं और शिफ्ट हो गए SIR के दौरान यह बात सामने आयी है कि 3 लाख 20 हजार 702 मतदाता कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। जांच के दौरान यह बात पता चली कि ये पूर्ण रूप से इस जिले से जा चुके हैं। 1 लाख 33 हजार 67 मतदाता ऐसे मतदाताओं के नाम मिले हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। 1 लाख 7 हजार 77 मतदाता, ऐसे रहे जो अभियान के दौरान अपने पते पर उपस्थित नहीं मिले। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि SIR के तहत जितने लोगों ने गणना प्रपत्र भरा था, उसमें से लगभग 90 प्रतिशत की मैपिंग हो चुकी है। लगभग 3.22 लाख मदताताओं को दस्तावेजों के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इसी तरह एएसडी श्रेणी में शामिल लगभग 6.47 लाख मतदाताओं के नाम कटेंगे। राजनीतिक दलों के साथ बैठक की उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्हें एसआईआर अभियान की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। कुल डिजिटाइजेशन, कटने वाले नाम के बारे में जानकारी दी गई।
अब जानिए विधानसभा क्षेत्रवार क्या स्थिति रही विधानसभा क्षेत्र – कुल मतदाता – डिजिटाइजेशन – जिनकी मैपिंग नहीं हुई – इतने नाम कटेंगे कैंपियरगंज – 392427 – 324137 – 41694 – 68293
पिपराइच – 414711 – 352564 – 50231 – 62147
गोरखपुर शहर – 480892 – 417665 – 31948 – 63227
गोरखपुर ग्रामीण – 429833 – 359115 – 39983 – 70721
सहजनवा – 383221 – 321835 – 35562 – 61387
खजनी – 387022 – 303686 – 25124 – 83359
चौरी चौरा – 360030 – 292511 – 21770 – 67520
बांसगांव – 378779 – 295510 – 37310 – 83269
चिल्लूपार – 439618 – 352030 – 38846 – 87596
https://ift.tt/NSU9XcJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply