DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में सामान्य से 3.4 डिग्री कम दर्ज हुआ तापमान:दोपहर 1 बजे के बाद निकली हल्की धूप, अगले 3 दिन घने का अलर्ट

लखनऊ में आज कुहासे की बारिश हुई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 1 बजे के बाद हल्की धूप निकली। सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी रही। गुरुवार रात करीब 9 बजे से ही कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज किया गया। लखनऊ में मौसम की 5 तस्वीरें… 3 दिन कोहरे का यलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले 3 दिनों तक लखनऊ में घने से भी ज्यादा कोहरा रहेगा। इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सड़क पर आवाजाही करने या फिर घर से बाहर निकलने पर जरूरी सावधानी बरतें।


https://ift.tt/ODv5cgH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *