कानपुर की कल्याणपुर पुलिस चौकी में दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों महिलाओं ने बाल पकड़कर एक-दूसरे पर घूंसे बरसाए। दोनों महिलाओं के बीच करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। कल्याणपुर की पनकी रोड चौकी शुक्रवार को अखाड़े में तब्दील हो गई। दरअसल परिवारिक विवाद में दो पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे थे। यहां पर बात करने के दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं लड़ते-लड़ते चौकी के बाहर आ गईं। दोनों पक्षों में करीब दस मिनट तक लड़ते रहे। चौकी में तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनी रही। दोनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
https://ift.tt/nIipQjv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply