गोरखपुर में बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अगुवाई में बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में काफी उत्साह का माहौल रहा। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मनोज पाण्डेय के मनोनयन से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने की अपील की। उपाध्यक्ष बोले ईमानदारी से निभाएंगे जिम्मेदारी
नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। साथ ही उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से ही होती है और सभी को मिलकर काम करना होगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, आर्यन, युवराज, ध्रुव नारायण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आने वाले समय में अभियान चलाने की तैयारी
कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। गांव और मोहल्ला स्तर पर संपर्क बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना पर काम किया जाएगा।

Leave a Reply