DniNews.Live

विधायक महेश त्रिवेदी बोले-जनता ही मेरे काम को नंबर देगी:साउथ सिटी अस्पताल, पुल और मेट्रो बड़ी उपलब्धि; 2027 टिकट पर कहा- फैसला संगठन करेगा

कानपुर की किदवई नगर विधानसभा, जो कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती थी, वहां पिछले 9 साल से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। 2017 में पहली बार भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने 2022 में भी कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया। अपने कार्यकाल में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए महेश त्रिवेदी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने बड़े अस्पताल, पुल, सीवर और मेट्रो परियोजना को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश, सवाल-जवाब पढ़िए-
सवाल – आप अपने आप को अपने काम के लिए 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब – नंबर तो हमें नारायण दे सकते हैं या फिर मेरी जनता दे सकती है। मेरे लिए तो जनता ही नारायण है। ये अधिकार तो जनता का ही है। वैसे काम की बात की जाए तो वो 100 में 100 नंबर देगी मेरे काम के लिए। क्योंकि जनता ने तो हमें दोबारा काम करने का मौका दिया है। इसलिए हम काम कर भी रहे हैं। सवाल – आपकी विधानसभा में सबसे बड़ा काम कौन सा है, जो आपने कराया है?
जवाब – अपने कार्यकाल में सबसे बड़ा काम यहां साउथ में बड़ा अस्पताल बनवाने का काम किया है, जो यहां की जरूरत थी। इसके अलावा कई पुल बनवाए। मूलभूत समस्या सीवर का काम कराया। सबसे बड़ी बात ये कि हम काम क्या कर रहे हैं, न्याय के लिए काम करना है। इसके अलावा जो साउथ सिटी में मेट्रो का काम हो रहा है, जल्द शुरू भी होगी। उसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहूंगा, जो उनकी वजह से साउथ सिटी वालों को इतनी जल्दी मेट्रो मिल रही है। सवाल – कौन सा ऐसा काम है, जो कराना बाकी रह गया है?
जवाब – 25 प्रतिशत भय है, उसे भी खत्म करना है। बाकी तो खत्म हो गया है। सवाल – विधायक जी, टिकट को लेकर इस बार क्या दावेदारी है?
जवाब – दावेदारी तो पार्टी तय करती है। नेता का काम है, हमें चुनाव लड़ने का लालच रहता है कि चुनाव लड़ना है, ये तो संगठन तय करता है कि चुनाव लड़ाना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *