DniNews.Live

औरैया में 603 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए:192 कार्यकत्रियों और 27 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन भी मिले

औरैया में 603 नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर 192 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 27 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन भी प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम लखनऊ के लोक भवन सभागार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के सजीव प्रसारण के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया सहित नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाएं, कार्यकत्रियां, मुख्य सेविकाएं और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायिका गुड़िया कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि अब महिलाएं घर के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी कुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए बताया कि चयन प्रक्रिया को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी सजगता और पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में आंगनवाड़ी सहायिका के 728 रिक्त पदों के लिए 11 नवंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन हेतु विज्ञप्ति जारी की गई थी। इन पदों के लिए कुल 2746 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा 728 रिक्त पदों के सापेक्ष 603 पदों पर चयन की कार्यवाही पूरी की गई है। इनमें विकासखंड ऐरवाकटरा में 53, अजीतमल में 74, अछल्दा में 68, सहार में 98, औरैया ग्रामीण में 76, भाग्यनगर में 104, विधूना में 113 और औरैया शहर में 17 आंगनवाड़ी सहायिकाओं का चयन हुआ है। कुल 125 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त न होने के कारण चयन नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025-26 में चयनित 192 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और जनपद में कार्यरत 27 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। बाल विकास परियोजना भाग्यनगर के कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *