DniNews.Live

आरपीएफ दरोगा योगेश त्रिवेदी का UPPCS में चयन:133वीं रैंक हासिल कर बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर

हरदोई के टोडरपुर ब्लॉक के रहने वाले योगेश त्रिवेदी ने UPPCS-2024 में 133वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। वर्तमान में वह श्रीनगर में रेलवे चौकी पर उप-निरीक्षक (SI) के पद पर तैनात हैं। योगेश त्रिवेदी मूल रूप से टोडरपुर ब्लॉक के ग्राम सुंदरपुर उमरोली के निवासी हैं। शहर में बाबा मंदिर के पास रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी प्रियंका, बेटी समृद्धि और बेटा योगांश हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पूरी की। इसके बाद शाहाबाद के बसंत इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और आरआर इंटर कॉलेज से 2001 में इंटरमीडिएट किया। पढ़ाई के बाद उनका चयन भारतीय नौसेना में हो गया। जहां उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी।
2017 में नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद 2019 में उनका चयन भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के पद पर हुआ। लेकिन उन्होंने 2021 में यह नौकरी छोड़कर रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) में उप-निरीक्षक के रूप में जॉइन किया। वर्तमान में वे श्रीनगर के पट्टन रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे चौकी में तैनात हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अन्ना यूनिवर्सिटी से गणित विषय में एमएससी की डिग्री भी हासिल की। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने यूपी PCS 2024 में 133वीं रैंक प्राप्त की। पत्नी प्रियंका के अनुसार, योगेश रोज सुबह 3 बजे उठकर पढ़ाई करते हैं और इस दौरान मोबाइल बंद रखते हैं। उन्होंने नौकरी, पढ़ाई और परिवार—तीनों के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा। योगेश चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई आशीष दिल्ली में फायर इंजीनियर हैं, अनुज त्रिवेदी निजी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अमित सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं और उनका चयन PGT में भी हो चुका है। फिलहाल योगेश प्रयागराज में हैं, जहां वे यूपी PCS 2025 की मुख्य परीक्षा दे रहे हैं। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *